{"_id":"6505a4c6b72c56a95b0767c4","slug":"the-campaign-will-be-conducted-in-five-phases-dm-shared-the-campaign-strategy-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2708-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पांच चरणों में होगा अभियान का संचालन, डीएम ने साझा की अभियान की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पांच चरणों में होगा अभियान का संचालन, डीएम ने साझा की अभियान की रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-डीएम ने आयुष्मान भव: कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया
फोटो संख्या 7
बड़ौत। सीएचसी पर शनिवार को डीएम ने आयुष्मान भव: कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की अपील की ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियाें को लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन की गतिविधियों का मूल्यांकन किया। दूसरे चरण में आयुष्मान आपके द्वारा योजना संचालित होगी। इसमें आयुष्मान के छूटे हुए लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। तीसरे चरण में सीएचसी और पीएचसी पर मेले व कैंप लगाकर आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। मेले में संचारी रोग नियंत्रण, टीबी और कुष्ठ रोग से बचाव व अन्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। चौथे चरण में आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें आयुष्मान योजना के लाभार्थियों में गोल्डेन कार्ड का वितरण किया जाएगा। पांचवें चरण में पांच से अधिक आयु के लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड जारी करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ़ महावीर सिंह, एसडीएम सुभाष सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विजय कुमार, डिप्टी सीएमओ डा़ अजेन्द्र मलिक, डा़ यशवीर, सचिन मलिक आदि मौजूद रहे।
ढाई लाख आयुष्मान कार्ड बनाये गए
आयुष्मान कार्ड के लाभान्वितों की संख्या में इजाफा हुआ है। एक दिन में ही ढाई लाख नए लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड धारकों की सूची में शामिल किया गया है। जिले में 59 हजार परिवार हैं, जिनमें से 51000 परिवारों तक स्वास्थ्य विभाग ने पहुंच बनाई है। 11500 लोगों को 15 करोड़ तक का क्लेम इस योजना के तहत दिया भी जा चुका है।