फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The building of religion stands on the foundation of renunciation: Shastri

धर्म की इमारत त्याग की नींव पर ही खड़ी होती है : शास्त्री

Sun, 13 Feb 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
The building of religion stands on the foundation of renunciation: Shastri
बरनावा के श्री चंद्रप्रभु मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु - फोटो : BARAUT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। बरनावा के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व माघ माह के उपलक्ष्य में चल रहे दशलक्षण पर्व के अष्टम सोपान पर श्रद्धालुओं ने उत्तम त्याग धर्म का अंगीकार किया। भगवान शांतिनाथ के समक्ष 120 श्रीफलों का त्याग किया।

पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री ने कहा कि धर्म की इमारत त्याग की नींव पर ही खड़ी होती है। त्याग का अर्थ है एक ऐसी अग्नि का संयोग, जो व्यर्थ का सब कुछ जलाकर राख कर दे। जगत में वहीं पुरुष दानी है, जो स्वेच्छा से अपने जीवन में त्याग को अपना लेता है। हर समय धन वैभव से धीरे-धीरे छूटने का प्रयास करते रहते हैं। ज्ञानी त्याग से नहीं विषय राग से डरता है। अज्ञानी त्याग से डरता है। उन्होंने कहा कि जिनके पास जीवन है, सौंदर्य है, यौवन है, किंतु त्याग नहीं है, वह संसार के सबसे बड़े भिखारी होते है। यदि वृक्ष फलों का त्याग करना बंद कर दे तो संसार की स्थिति क्या होगी। यदि नदी का जल बहना बंद हो जाए, वह एक ही स्थान पर इकट्ठा हो जाए तो उस पर काई जम जाएगी। पूजा अर्चना में राकेश जैन, लोकेश जैन, विशांत जैन, सरिता जैन, सीता जैन, राजेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed