फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The bride brought in 65 thousand refused to live with the young man

65 हजार में लाई गई दुल्हन ने युवक के साथ रहने से किया इंकार

Wed, 08 Sep 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
The bride brought in 65 thousand refused to live with the young man
- बिचौलिए के साथ पहुंची दूसरी युवती भी शादी की रस्म पूरी कर हुई फरार
विज्ञापन

- परिजनों ने साथ रहने से मना करने वाली युवती सहित दो को पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सहारनपुर से 65 हजार में युवती को दुल्हन बनाकर ले आया। 15 दिन सबकुछ ठीक चला, लेकिन युवती ने युवक के साथ रहने से इंकार कर दिया। सूचना पर बिचौलिया दो युवतियों को लेकर पहुंचा। इनमें से एक की शादी दोबारा युवक से करा दी। शादी की रस्म पूरी हुई तो बिचौलिया और शादी करने वाली युवती फरार हो गए। परिजनों ने साथ रहने से मना करने वाली युवती सहित दो को पुलिस को सौंप दिया।

ग्रामीणों के अनुसार युवक की शादी नहीं हो रही थी। इसी दौरान एक अन्य युवक उसके संपर्क में आया और जनपद सहारनपुर से शादी कराने का आश्वासन दिया। बदले में रुपये खर्च करने की बात कही तो युवक और उसके परिजन शादी करने को राजी हो गए। इसके बाद युवक उसे 65 हजार रुपये में शादी कराकर दुल्हन दिला लाया। 15 दिन तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। मगर, अब युवती ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया और अपने घर जाने की जिद करने लगी। परिजनों ने बिचौलिए युवक को फोन पर सारी बात बताई। इस पर युवक बुधवार को अन्य दो युवतियों को साथ लेकर उनके घर पहुंचा। कहा कि जब यह युवती रहना नहीं चाहती तो इसे जाने दो। मेरे साथ आई दोनों युवती में एक को शादी करके रख लो। इस बात पर भी युवक और उसके परिजन राजी हो गए। देर शाम युवक युवती ने एक दूसरे को जयमाला डालकर शादी की रस्म पूरी की। इसी दौरान शादी कर रही युवती ओर बिचौलिया परिजनों को चकमा देकर वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पहली दुल्हन और युवक के साथ आई दूसरी युवती को पकड़ कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवतियों से पूछताछ की जा रही है। बिचौलिए युवक का भी पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed