{"_id":"5ed3f4e28ebc3e90633c553e","slug":"the-body-of-sahir-found-in-adil-delivered-a-khak-katha-baghpat-news-mrt4841645151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिल सुपुर्द ए खाक, काठा में मिला साहिर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिल सुपुर्द ए खाक, काठा में मिला साहिर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यमुना नदी में डूबे किशोर साहिर का शव करीब दस किमी दूर काठा गांव में मिल गया। ग्रामीणों ने एनडीआरएफ टीम के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। परिजनों ने कहा कि पुलिस प्रशासन का रवैया निराशाजनक रहा। सिसाना गांव में गम का माहौल है। आदिल को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
यमुना नदी में डूबे साहिर की तलाश के लिए खेकड़ा और सिसाना के परिजन सुबह ही यमुना नदी किनारे पर पहुंच गए थे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से परिजनों ने तलाश शुरू की। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू चौधरी पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। पीड़ितों ने अपनी समस्या बताई। इस पर सपा जिलाध्यक्ष ने डीएम शकुंतला गौतम से बात की। सपा जिलाध्यक्ष का कहना था कि दोपहर तक भी पीड़ित परिवार के बीच कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। एनडीआरएफ की टीम को नहीं बुलाया गया। डीएम के निर्देश पर तहसील बागपत की टीम मौके पर पहुंची। दोपहर बाद साहिर का शव काठा गांव से यमुना नदी से बरामद हो गया । उधर, एक दिन पहले ही आदिल का शव मिल गया था। उसके शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
क्या था मामला
बागपत। खेकड़ा निवासी आदिल (18) पुत्र महबूब अली सिसाना गांव में अपनी बुआ के घर आया हुआ था। शनिवार को वह अपनी बुआ के बेटे साहिर (13) व समीर (15) के अलावा गांव के साहिब (16) के साथ यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान चारों यमुना में डूबने लगे। किसी तरह समीर और साहिब को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि आदिल का शव बरामद हो गया था। साहिर का शव रविवार को बरामद हुआ है।