{"_id":"6251c85710382902733579e9","slug":"the-body-of-a-youth-missing-for-two-days-was-found-from-the-village-kahkra-news-mrt583764694","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसी गांव से दो दिन से लापता युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसी गांव से दो दिन से लापता युवक का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिन किया शव का अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गांव बसी में दो दिन से लापता युवक गांव में ही गंदे नाले के पास मृत पड़ा मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव बसी निवासी किसान महक सिंह का विवाहित पुत्र राहुल (38) बृहस्पतिवार की शाम से घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस को भी जानकारी नहीं दी गई। शनिवार की सुबह गांव में ही गंदे नाले के पास राहुल मृत पड़ा मिला। पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है। यदि तहरीर आएगी तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।