फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The body of a contractor missing for three days was found in a closed sack, only the accomplice turned out to be the killer

बंद बोरे में मिला तीन दिन से लापता ठेकेदार का शव, साथी ही निकले हत्यारोपी

Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The body of a contractor missing for three days was found in a closed sack, only the accomplice turned out to be the killer
बागपत। तीन दिन से लापता पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) ठेकेदार रविंद्र कुमार (21) का शव शुक्रवार को हेवा गांव के जंगल में बंद बोरे में मिला। पुलिस के मुताबिक शराब पीते वक्त गाली-गलौज होने पर तीन दोस्तों ने ही उसकी गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, परिवार के लोगों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बागपत में बड़ौत रोड निवासी रविंद्र कुमार (21) घरों में पीओपी कराने का ठेका लेता था। उसे आठ नवंबर को साथियों ने सरूरपुर में शराब के ठेके के पास छोड़ा था। इसके बाद से वह लापता हो गया था। परिजनों ने मूलरूप से पाबला व वर्तमान में ज्ञान एंक्लेव बड़ौत रोड पर रहने वाले उसके साथी आकाश पुत्र ब्रह्मजीत पर अपहरण करने का शक जताते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आकाश व उसके साथी मनोज निवासी हेवा को पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि इनका तीसरा साथी संजीव है। आकाश व संजीव आठ नवंबर को अपने वकील से मिलने बागपत कचहरी आए थे। यहां से लौटते वक्त रविंद्र उनको सरूरपुर में ठेके पर मिल गया। रविंद्र ने आकाश के यहां पीओपी का काम कराया था। इसलिए पहले से जानकार होने के कारण सरूरपुर से शराब लेकर वह तीनों हेवा में पहुंच गए, जहां मनोज को भी बुला लिया। चारों बैठकर शराब पीने लगे। इस दौरान ही गाली-गलौज होने पर उन्होंने रविंद्र की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर ईंख के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बृहस्पतिवार देर शाम को शव बरामद किया। पुलिस ने आकाश व मनोज को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हंगामा
रविंद्र का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह को बड़ौत रोड पर लाया गया तो परिजनों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समझाया कि दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। लोगों ने तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने उसे जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था आकाश
कोतवाली प्रभारी के अनुसार आकाश ने दो साल पहले इसी तरह एक युवक की हत्या की थी। इस मामले में वह जेल में गया था और दो माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था। अन्य दोनों आरोपी भी उसे जेल में मिले थे और वह भी हत्या के मामले में बंद थे। यहीं से तीनों की दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed