{"_id":"612921028ebc3e74e77fc131","slug":"the-basic-aim-of-uprooting-evils-baghpat-news-mrt553628069","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाडना ही आर्य समाज का मूल उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाडना ही आर्य समाज का मूल उद्देश्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। आर्य समाज के तत्वावधान में वेद प्रचार सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार को आर्य विद्वानों ने समाज के सिद्धांतों और स्वामी दयानंद की शिक्षाओं का प्रचार किया।
उन्होंने कहा कि आर्य समाज का मूल उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकना है। वहीं, मानव के कल्याण के लिए समाज को जागृत करना है। आर्य उपदेशक ओमपाल आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए अभियान चलाया। उन्होंने काफी हद तक सफलता प्राप्त की थी। देश की आजादी के लिए सबसे पहले स्वामी दयानंद ने ही शंखनाद किया था। आर्य समाज के प्रशासक समाजसेवी समय सिंह आर्य ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती का अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश संसार का सर्वश्रेष्ठ है। उसका अध्ययन करने वाले व्यक्ति का जीवन सफल हो जाता है।
उन्होंने उद्घोषणा कि आर्य समाज इस वर्ष एक हजार सत्यार्थ प्रकाश का निशुल्क वितरण करेगा। राष्ट्र वंदना मिशन के जिला संयोजक देवेंद्र आर्य ने कहा कि युवा वर्ग में जन चेतना के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। युवा वर्ग राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। युवाओं को उचित मार्गदर्शन मिलने से राष्ट्र उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर होगा। पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल त्यागी ने कहा कि समाज में यज्ञ, सत्संग व समाज सुधार सम्मेलन किए जाने चाहिए। जिससे अच्छे समाज का निर्माण हो सके। इससे पूर्व यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें महिला व पुरुषों ने आहुति दी। यहां ओमपाल आर्य, राजपाल सिंह, अरविंद, योगिता, देवीलाल, राजेश, निक्की, माही, वेदांश आर्य, दिव्यांश आर्य मौजूद रहे।