फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The basic aim of uprooting evils

सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाडना ही आर्य समाज का मूल उद्देश्य

Fri, 27 Aug 2021 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
The basic aim of uprooting evils
बागपत। आर्य समाज के तत्वावधान में वेद प्रचार सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार को आर्य विद्वानों ने समाज के सिद्धांतों और स्वामी दयानंद की शिक्षाओं का प्रचार किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आर्य समाज का मूल उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकना है। वहीं, मानव के कल्याण के लिए समाज को जागृत करना है। आर्य उपदेशक ओमपाल आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए अभियान चलाया। उन्होंने काफी हद तक सफलता प्राप्त की थी। देश की आजादी के लिए सबसे पहले स्वामी दयानंद ने ही शंखनाद किया था। आर्य समाज के प्रशासक समाजसेवी समय सिंह आर्य ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती का अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश संसार का सर्वश्रेष्ठ है। उसका अध्ययन करने वाले व्यक्ति का जीवन सफल हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने उद्घोषणा कि आर्य समाज इस वर्ष एक हजार सत्यार्थ प्रकाश का निशुल्क वितरण करेगा। राष्ट्र वंदना मिशन के जिला संयोजक देवेंद्र आर्य ने कहा कि युवा वर्ग में जन चेतना के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। युवा वर्ग राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। युवाओं को उचित मार्गदर्शन मिलने से राष्ट्र उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर होगा। पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल त्यागी ने कहा कि समाज में यज्ञ, सत्संग व समाज सुधार सम्मेलन किए जाने चाहिए। जिससे अच्छे समाज का निर्माण हो सके। इससे पूर्व यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें महिला व पुरुषों ने आहुति दी। यहां ओमपाल आर्य, राजपाल सिंह, अरविंद, योगिता, देवीलाल, राजेश, निक्की, माही, वेदांश आर्य, दिव्यांश आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed