फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The attackers have beaten up village head and his son in house in Baghpat

दबंगई: घर में घुसकर प्रधान और बेटे को पीटा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, ये था मामला

Thu, 22 Sep 2022 07:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Sep 2022 07:25 PM IST
सार

दबंगई का एक मामला सामने आया है। यहां प्रधान और उसके बेटे को घर में घुसकर पीटा गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। 

विज्ञापन
The attackers have beaten up village head and his son in house in Baghpat
बागपत पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के काठा गांव में बुधवार रात घर में घुसकर प्रधान और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


काठा गांव के प्रधान कृष्णपाल पुत्र मुंशीलाल ने बताया कि बुधवार रात वह अपने घर में बैठा हुआ था, तभी गांव का ही अजय आया और एक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कहने लगा। उसने पूछताछ की तो बच्चा मेरठ में होना बताया। आरोप है कि उसने मेरठ में ही जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहा तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


बीच-बचाव कराने आए उसके बेटे मुकेश को भी पीटा। उन पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर भाग गया। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबानी

घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में दी शिकायत में बताया कि पड़ोसियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने पड़ोसी राजकुमार, वीरसैन समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

यह भी पढ़ें: Suicide: मनचले के खौफ में विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, पुलिस पर लगाए आरोप

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है, मुकदमे की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed