फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The agitation will continue till the return of agricultural laws: Rakesh Tikait

कृषि कानूनों की वापसी तक आंदोलन रहेगा जारी : राकेश टिकैत

Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
The agitation will continue till the return of agricultural laws: Rakesh Tikait
ट्रैक्टर रैली हुई दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/खेकड़ा। किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए शनिवार को ट्रैक्टर रैली जिवाना टोल प्लाजा से रवाना हुई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भीषण जाम लग गया। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे। उन्होंने एलान किया कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे, किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। सरकार को किसानों की अनदेखी करने का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर भी काफी देर तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारु कराया।
कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलनरत है। गाजीपुर, टीकरी और सिंघु बार्डर पर उनका धरना जारी है। शुक्रवार को किसान आंदोलन में जान फूंकने के लिए शामली, मुजफ्फरनगर से किसानों की ट्रैक्टर रैली शुरू हुई थी। रात में ट्रैक्टर रैली में शामिल किसानों ने जिवाना टोल प्लाजा पर विश्राम किया। इस दौरान टोल फ्री भी करा दिया। शनिवार सुबह ट्रैक्टर रैली राकेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत के नेतृत्व में दिल्ली बॉर्डर की ओर रवाना हुई। राष्ट्र वंदना चौक पर भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के नेतृत्व में इंद्रपाल जाट, हिम्मत सिंह, रामपाल, जितेंद्र वर्मा, तेजपाल ठाकुर, देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, रविंद्र आदि ने रैली का स्वागत किया।
विज्ञापन

दोपहर में रैली खेकड़ा में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के पास मवीकलां टोल प्लाजा पर पहुंची। रालोद कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल किसानों का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्हें गरमा-गरम लजीज खाना खिलाया और ठंडा पानी भी पिलाया। इसके बाद रैली ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के टोल को फ्री कराते हुए गाजीपुर के लिए रवाना हो गई। किसान रैली के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक वाहन चालक और वाहनों में सवार लोग गर्मी से जूझते रहे। रैली के साथ चल रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों पर तीनों कृषि कानून थोपे हैं। यह कानून किसानों को बर्बाद करने वाले है। सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाई है। किसान सात महीने से इनके विरोध में आंदोलन कर रहा है। फिर भी सरकार इन्हें वापस लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं होंगे, तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रालोद नेता सोनू चौहान, महेश प्रधान, खाप चौधरी जितेंद्र धामा, रामकुमार धामा, रामोतार चेयरमैन, जयप्रकाश मास्टर, हरपाल धामा, जयप्रकाश धामा, नेपाल मास्टर, धनपाल सिंह, सुनील शर्मा, तेजबीर धामा, अरविंद फौजी, जितेंद्र धामा, हाजी अख्तर, साबर अली, अफजाल अहमद, संदीप धामा, दीपक धामा आदि मौजूद रहे।

सरकार कृषि कानूनों को वापस ले लें : राजेंद्र प्रधान
फोटो संख्या 8.......
बड़ौत। भारतीय किसान यूनियन की ट्रैक्टर रैली शनिवार को सिंघु बॉर्डर दिल्ली के लिए रवाना हुई। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने सरकार को चेताया कि या तो कृषि कानूनों को वापस ले लें अन्यथा किसान भी पीछे हटने वाले नहीं है। इस अवसर पर देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, अरुण तोमर बोबी, संजीव मान, सुरेश, नवीन तोमर, मनीष तोमर, अनिल, पुष्पेंद्र, उपेंद्र, देवेंद्र चौहान, आशुतोष,, बोबी बावली, अशोक, संजीव चौधरी, गौरव, ओमवीर, ऋषिपाल ठेकेदार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed