फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The accused who came on remand got the pistol recovered from the mango orchard

Baghpat News: रिमांड पर आए आरोपी ने आम के बाग से बरामद कराया तमंचा

Wed, 19 Feb 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 19 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The accused who came on remand got the pistol recovered from the mango orchard
बागपत। गौरीपुर मोड़ पर नौरोजपुर गुर्जर गांव के वंश की कार पर फायरिंग करने के आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद आरोपी ने नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर आम के बाग से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कराया।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले वंश ने 13 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया कि वह गौरीपुर गांव के उसके दोस्त की बहन का यमुना किनारे अंतिम संस्कार कर वापस लौट रहा था। मेरठ-बागपत-सोनीपत नेशनल हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के समीप दो बाइकों पर आए युवकों ने कार के आगे बाइक लगाकर गोली चला दी। गोली उसकी कार में धंस गई। पुलिस ने उस्मान पहलवान समेत तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फरार आरोपी उस्मान पहलवान न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सात घंटे के रिमांड पर जेल से लाया गया। उसकी निशानदेही पर आम के बाग से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed