फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The accused took the rape victim even under police protection

पुलिस सुरक्षा में भी दुष्कर्म पीड़िता को ले गया आरोपी

Tue, 07 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
The accused took the rape victim even under police protection
बागपत कलक्ट्रेट के पास अपहरण के बाद महिला पुलिसकर्मी से घटना की जानकारी लेते सीओ अनुज कुमार मिश्? - फोटो : BAGHPAT
पुलिस सुरक्षा में भी दुष्कर्म पीड़िता को ले गया आरोपी
विज्ञापन

तीन साथियों के साथ कार में आया और पति को धक्का देकर महिला को ले गया
मेडिकल परीक्षण के लिए ले जा रही थी पुलिस, पांच घंटे बाद महिला बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुलिस सुरक्षा में मेडिकल के लिए जिला अस्पताल जा रही महिला को आरोपी अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कार में डालकर ले गया। कलक्ट्रेट के सामने हुई वारदात से हड़कंप मच गया। जिले भर में चेकिंग शुरू कर दी गई। महिला को पांच घंटे बाद बरामद कर लिया गया।
बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ परिवार के ही युवक ने सोमवार रात को घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पीड़ित महिला को मंगलवार सुबह कांस्टेबल मंजू यादव के साथ मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। पीड़ित महिला का पति भी उनके साथ था। आरोप है कि कलक्ट्रेट के पास जिला अस्पताल वाले रास्ते पर पहले से ही इको कार खड़ी हुई थी। पीड़िता जैसे ही ई-रिक्शा से वहां पहुंची, तभी कार से उतरकर चार लोगों ने महिला को खींच लिया। उसके पति को धक्का दिया और महिला को लेकर बड़ौत की ओर भाग गए। दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया गया। एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सीओ अनुज मिश्र, कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा, महिला थाना प्रभारी साक्षी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस घटना के करीब पांच घंटे बाद पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। उसे आरोपी मेरठ तक लेकर पहुंच गया था। महिला को कैसे और कहां से बरामद किया, इस विषय में पुलिस कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला का अस्पताल में मेडिकल होना था। मेडिकल से कुछ समय पहले वह चली गई थी। महिला को बरामद कर लिया है। उसने अपने चचेरे देवर के साथ मर्जी से जाने की बात कही है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही : केवल एक सिपाही के साथ बस में भेजी गई दुष्कर्म पीड़िता
बागपत। दुष्कर्म पीड़िता को दिनदहाड़े ले जाने में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। बालैनी थाने से करीब 27 किमी दूर जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए पीड़िता को बस से भेज दिया गया, जबकि पुलिस वाहन से भेजा जाना चाहिए था। पीड़िता के साथ केवल एक ही महिला पुलिसकर्मी को भेजा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला को आरोपी अपने साथ मेरठ तक ले गए थे। पुलिस का कहना है कि वारदात के तुरंत बाद जिले में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया था। सवाल उठता है कि चेकिंग के बाद भी आरोपी पकड़ में कैसे नहीं आए। मामला आला अधिकारियों के पास पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई। परिजनों पर दबाव डाला गया, जब जाकर आरोपी ने पीड़िता को वापस भेजा। इस पूरे मामले में फजीहत होने पर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे। सीओ खेकड़ा युवराज सिंह का कहना था कि उन्हें नहीं पता कि महिला किस जगह से बरामद हुई है, जबकि बालैनी थाना भी उनके सर्किल में आता है। सीओ बागपत अनुज मिश्रा ने कहा कि इस मामले में पति की ओर से कोई शिकायत आएगी, तो उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed