फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Terrorists are trying to scare, the government is not going to be afraid: Dr. Satyapal

आतंकी डराने का प्रयास कर रहे, सरकार डरने वाली नहीं: डॉ. सत्यपाल

Sat, 04 Jun 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Terrorists are trying to scare, the government is not going to be afraid: Dr. Satyapal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। लोकसभा की लाभ के पदों संबंधी संयुक्त समिति के अध्यक्ष एवं बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाओं पर कहा कि आतंकी डराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार डरने वाली नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार ने तेजी से विकास कराया है, जिससे वहां के लोगों की सोच बदली हैं। इसी बदलाव से आतंकी बौखला गए हैं और अपने आखिरी हथकंडे टारगेट किलिंग को अपना रहे हैं। सरकार इसका भी मुंहतोड़ जवाब देने की योजना बना चुकी हैं।

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में ही समिति जम्मू-कश्मीर गई हुई हैं। वहां के मौजूदा हालात पर सांसद डा. सत्यपाल सिंह से अमर उजाला ने बातचीत की। सांसद बताया कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में तेजी से विकास करा रही हैं। सड़कों, स्कूल, पुल, गांवों सभी की हालत सुधर रही हैं। इसी विकास ने लोगों की सोच काफी बदली हैं और सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। जिस लद्दाख में विकास के लिए लोग तरसते थे, आज वहां की स्थिति भी पूरी तरह से बदल रही हैं। इसे देखकर ही आतंकी बौखला गए हैं और वह टारगेट किलिंग करने लगे हैं, ताकि लोगों और सरकार में डर पैदा किया जा सके। मगर, सरकार डरने वाली नहीं हैं। सांसद ने बताया कि जम्मू कश्मीर में आतंक को रोकना बड़ी चुनौती जरूर हैं, लेकिन आतंकियों को सरकार कड़ा जवाब देगी। इसके लिए जहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही हैं, वहीं लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाया जा रहा है। लोगों को समझाया जा रहा है कि सरकार व सुरक्षा बल पूरी तरह से उनके साथ है। साथ ही विकास का पहिया भी निरंतर घूमता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed