फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tension increased due to reconstruction of shrine in Kotana

कोताना गांव में फिर शुरू हुआ मस्जिद का निर्माण कार्य, बढ़ा तनाव

Sat, 10 Jul 2021 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Tension increased due to reconstruction of shrine in Kotana
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव में कुछ दिन पूर्व पुलिस ने हिंदू बस्ती में दूसरे वर्ग के धर्मस्थल का निर्माण रुकवा दिया था। इसके बावजूद फिर से निर्माण शुरू कर दिया है। इससे गांव में तनाव उत्पन्न हो गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निर्माण रुकवाने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

बजरंग दल के जिला संयोजक अमित तितरौदा के नेतृत्व में कार्यकर्ता व ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार धर्मेंद्र को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोताना गांव में हिंदू बस्ती में दूसरे वर्ग के ग्रामीण द्वारा निजी भूखंड मेें धर्मस्थल का निर्माण कराया जा रहा था। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो दूसरे वर्ग के लोगों ने उनसे मारपीट कर दी थी। इससे गांव में तनाव उत्पन्न हो गया था और ग्रामीणों ने एसडीएम व कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर धर्मस्थल का निर्माण रुकवा दिया था। आरोपी ने पुनर्निर्माण शुरू करा दिया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। इस अवसर पर जिला संयोजक अमित तितरौदा, विपिन तोमर, आकाश शर्मा, मिंटू, दीपक, आदेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed