{"_id":"636d40608ed229038703e69a","slug":"tension-in-asara-police-force-deployed-baghpat-news-mrt6130778126","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी-प्रेमिका के शव सुपुर्द-ए-खाक, गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी-प्रेमिका के शव सुपुर्द-ए-खाक, गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। असारा गांव में हुई आन के लिए प्रेमी युगल की हत्या के बाद से तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर शाम देर शाम गांव में पहुंचे, जहां कड़ी चौकसी में उन्हें अलग-अलग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके।
गांव असारा से फरार हुई महजबी और उसके प्रेमी आरिफ महजबी के परिजनों ने हत्या कर दी थी और हत्या के बाद महजबी के भाई मुर्सलीन ने थाने में समर्पण कर दिया था। आरिफ का शव गांव लूंब से और महजबी का गांव असारा के जंगल से बरामद हुआ था। दोनों शादी-शुदा थे और दोनों के तीन तीन बच्चे हैं। दोनों 20 अक्तूबर की रात फरार हो गए थे। 21 अक्तूबर को मुर्सलीन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मुर्सलीन उर्फ काला व शाहनवाज को पहले ही गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य आरोपी अरमान उर्फ भूरा, मुज्जमिल निवासी असारा, शानवाज निवासी मुजफ्फरनगर को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुजफ्फरनगर व शामली में कई जगह दबिश दी। पुलिस का दावा है कि उनको जल्द पकड़ लिया जाएगा। वहीं गांव में दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्राम प्रधान नदीम अहमद ने बताया कि दोनों के शव गांव में पहुंचे, जिन्हें अलग अलग कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन
मेरठ में रेलवे स्टेशन से पकड़ा था प्रेमी युगल को
आरिफ के परिजनों का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वह खुद भी दोनों की तलाश कर रहे थे। इसी बीच महजबी के भाइयों ने मेरठ रेलवे स्टेशन से दोनों को पकड़ लिया था और शामली के कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू में ले जाकर आरिफ की हत्या कर दी और शव छपरौली थाना क्षेत्र के गांव लूंब में फेंक दिया था। बाद में महजबी की भी असारा ले जाकर हत्या कर दी।