फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Temporary bus stands fixed on Delhi-Saharanpur Highway and Baghpat-Meerut Highway

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और बागपत-मेरठ हाईवे पर निर्धारित किए अस्थाई बस स्टैंड

Wed, 27 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Temporary bus stands fixed on Delhi-Saharanpur Highway and Baghpat-Meerut Highway
बागपत के कृषि कार्यालय के बाहर बस स्टैंड से अतिक्रमण हटवाते सीओ अनुज कुमार मिश्रा - फोटो : BAGHPAT
परिवहन व पुलिस विभाग ने सड़क किनारे खड़े ठेलो को हटाने के भी दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत में बस स्टैंड न होने के कारण बसें सड़क पर ही खड़ी होती है। बुधवार को परिवहन विभाग और पुलिस ने बसें खड़ी करने के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और बागपत-मेरठ हाईवे पर अस्थाई बस स्टैंड निर्धारित कर दिए। बस चालकों को इन्हीं स्थानों पर बसों को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्थाई बस स्टैंड के स्थान पर लगाए ठेलों को किसी दूसरे स्थान पर लगाने के भी निर्देश दिए।

एआरटीओ सुभाष राजपूत और सीओ अनुज मिश्र ने बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और बागपत-मेरठ हाईवे हाईवे पर अस्थाई स्टैंड के लिए जगह निर्धारित की। बड़ौत से दिल्ली जाने वाली बसों को कृषि कार्यालय और दिल्ली से बड़ौत जाने वाली बसों के लिए बागपत ब्लॉक के सामने अस्थाई बस स्टैंड निर्धारित किया। इसके अलावा मेरठ से बागपत जाने वाली बसों के लिए मेरठ मार्ग पर शिव मंदिर के सामने बसें खड़ी करने के लिए जगह निर्धारित की गई। बड़ौत और दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बसों को दिल्ली रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा के पास स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप पर खड़ा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल के साथ सभी स्थानों का निरीक्षण कर इस स्थानों पर ठेला लगाने वाले लोगों को बृहस्पतिवार से किसी दूसरे स्थान पर ठेला लगाने और ठेला ना हटाने पर नगर पालिका को उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके परिवहन विभाग के कर्मचारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed