फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   tempo va eeko kaar kee takkar mein yuvak kee maut

टेंपो व इको कार की टक्कर में युवक की मौत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Mon, 11 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
tempo va eeko kaar kee takkar mein yuvak kee maut
बडौत (बागपत)। बड़ौत-खामपुर-लुहारी-नैथला मार्ग पर सोमवार को टेंपो और ईको कार के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार कराया।
विज्ञापन

हादसा राजपुर खामपुर गांव स्थित इंटर कॉलेज के समीप हुआ। सड़क पर टेंपो और ईको कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में शौकीन, सुरेंद्र, वीरेंद्र आदि लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार लगभग 30 वर्षीय शौकीन पुत्र जगदीश निवासी सुल्तानपुर हटाना आदि घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सकों ने शौकीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का उपचार किया गया। उधर, हादसे में दोनों वाहन आगे से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी पाकर शौकीन के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि हादसे में सुल्तानपुर हटाना गांव के शौकीन पुत्र जगदीश की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार कराया गया है। हादसे का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed