फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Temples decorated, preparations for the birth anniversary of Lord Krishna completed in homes

सज गए मंदिर, घरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी पूरी

Sun, 29 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Temples decorated, preparations for the birth anniversary of Lord Krishna completed in homes
बागपत के ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-राधा का दरबार सजाते पंडित कृष्णानंद शास्त्री - फोटो : BAGHPAT
बाजारों में दिन रही लोगों की भीड़, खूब की खरीददारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर लोगों में उल्लास है। घरों में त्योहार मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जन्माष्टमी पर्व पर नगर के मंदिरों को रंग-बिरंगी जगमग रोशनी से सजाया गया है। बाजार में दिन भर खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने लड्डू गोपाल के लिए पालना, नए कपड़ों की खूब खरीददारी की। सुबह से देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। बागपत नगर के बागेश्वर मंदिर, पक्का घाट मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर को रंग-बिरंगी रोशन में सजाया गया है।

लड्डू गोपाल की पूजा में विशेष सामग्री का इस्तेमाल होगा, विशेष फल मिलेगा
पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म रात्रि काल में हुआ। जन्माष्टमी पर्व पर रात्रि में विशेष पूजा की जाती है। सुबह जल्दी उठकर स्नान कर पूजा घर के सभी भगवान को स्नान कराकर चन्दन का तिलक और दीपक जलाकर भगवान को सात्विक वस्तु का भोग लगाना चाहिए। त्योहार पर भगवान के बाल रुप लड्डू गोपाल की पूजा का विशेष फल मिलता है। लड्डू गोपाल को झूला झूलाने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। रात्रि मे चंद्रोदय के समय लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराकर चन्दन, फूल, फल, मक्खन, मिश्री, मेवा व मिष्ठान को भोग लगाकर भगवान की दिव्य आरती करनी चाहिए। कमल गट्टे की माला से ऊं नमो भगवते वासुदेवाय देवाय मन्त्र का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed