फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Temple doors closed on lunar eclipse

चंद्र ग्रहण पर बंद हुए मंदिरों के कपाट, शाम साढ़े छह बजे के बाद शुरू हुई पूजा अर्चना

Wed, 09 Nov 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Temple doors closed on lunar eclipse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। चंद्र ग्रहण पर मंगलवार सुबह आठ बजे मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। शाम को ग्रहण पूर्ण होने के बाद साढ़े छह बजे कपाट खोले गए। इसके बाद सफाई आदि करके लोगों ने पूजन किया तथा प्रसाद वितरित किया।

चंद्र ग्रहण शाम पांच बजकर 30 मिनट से शुरू होकर शाम छह बजकर 20 मिनट तक रहा। चंद्र ग्रहण होने के कारण सुबह आठ बजकर 29 मिनट पर सूतक लगने से मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। शाम को चंद्र ग्रहण खत्म होने पर छह बजकर 20 मिनट के बाद मंदिरों के कपाट खोले गए और पूजा-अर्चना शुरू हुई। बागपत जानकी दास मंदिर के पुजारी सुबोध शास्त्री ने बताया कि चंद्र ग्रहण के कारण मंगलवार को साढ़े आठ बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए और शाम को ग्रहण पूर्ण होने के बाद खोले गए। ग्रहण पूर्ण होने के बाद स्नान करने के बाद मंदिर में सफाई उपरांत पूजा-अर्चना शुरू हुई। ग्रहण के बाद लोगों ने मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed