{"_id":"6571b256c338baa4a208c973","slug":"tehsil-level-competition-will-be-held-on-26th-december-district-level-competition-will-be-held-on-2nd-january-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7838-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तहसील स्तरीय 26 दिसंबर, जिला स्तरीय 2 जनवरी को होगी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तहसील स्तरीय 26 दिसंबर, जिला स्तरीय 2 जनवरी को होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2023 मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 26 से 28 दिसंबर तक तहसील स्तर और दो जनवरी को जिला स्तर पर गायन, वादन और नृत्य प्रतियोगिता होगी।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 26 दिसंबर को दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, 27 दिसंबर को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत और 28 दिसंबर को लख्मीचंद पटवारी कॉलेज खेकड़ा में तहसील स्तरीय और दो जनवरी को लोकमंच पर जनपदीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सीडीओ नीरज श्रीवास्तव को प्रभारी और जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदक 20 दिसंबर तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, पर्यटन अधिकारी प्रीति, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव मौजूद रहे।