फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teenager dies while bathing in Yamuna, saved my brother

यमुना में नहाते हुए ममेरा व फुफेरा भाई डूबे, एक की मौत

Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies while bathing in Yamuna, saved my brother
बागपत यमुना में डूबे युवक को निकालकर लाते गोताखोर - फोटो : BAGHPAT
बागपत में पक्का घाट के सामने यमुना में नहा रहे थे दोनों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पक्का घाट के सामने यमुना में नहाते हुए ममेरा और फुफेरा भाई डूब गए। गोताखोरों ने इनमेें से ममेरे भाई को बचा लिया गया, जबकि दूसरे की डूबने से मौत हो गई। उसका शव घंटे भर तक तलाश करने के बाद कुछ दूर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

धनौरा पुट्ठी गांव का रहने वाला दानिश बुधवार शाम को अपने फुफेरे भाई राजा (16) के साथ पक्का घाट पर घूमने के लिए गया था। घूमने के बाद दोनों यमुना में नहाने चले गए। नहाते वक्त दोनाें डूब गए। उनके शोर मचाने पर गोताखोर इरफान, आजाद और आरिफ ने यमुना में कूदकर दानिश को बचा लिया जबकि राजा डूब गया। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राजा की दोबारा से तलाश शुरू की गई। कुछ दूर आगे मछली पकड़ने के लिए कुछ लोगों ने यमुना में जाल लगा रखा था। इसमें राजा का शव फंसा हुआ दिखाई दिया। गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कस्बा चौकी प्रभारी रामकुमार का कहना है कि यमुना में नहाते हुए डूबने से राजा की मौत हुई है, जबकि दूसरे को बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed