फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teenager dies due to electrocution in Sarora

सरौरा में करंट लगने से किशोर की मौत

Tue, 25 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to electrocution in Sarora
सरौरा में करंट लगने से किशोर की मौत
विज्ञापन

दोघट। क्षेत्र के सरौरा गांव में करंट लगने से किशोर की मौत हो गई। जबकि किशोर को बचाते समय बड़ा भाई भी करंट लगने से बेहोश हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सरौरा निवासी तेजपाल के बेटे हरिशंकर और बिट्टू सोमवार सुबह छह बजे खेत में गन्ने की फसल की बंधाई करने पहुंचे। खेत के चारों तरफ जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए लोहे के तार बंधे हैं। इनमें रात्रि में कभी कभी करंट छोड़ देते हैं। दिन में तार हटा देते हैं। सुबह जब दोनों भाई खेत में घुसे तो हरिशंकर (17) पुत्र तेजपाल का पैर तार में लग गया। इससे विद्युत करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़े भाई बिट्टू ने हाथ पकड़कर उसे खींचना चाहा तो उसे भी करंट का तेज झटका लगा और वह बेहोश होकर गिर गया। बिट्टू की चीख सुनकर आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसान भी उधर दौडे़।
विज्ञापन

खेत के तारों में लगा बिजली का तार उस पर से हटाया, लेकिन तब तक हरिशंकर की मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता तेजपाल ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि फसल सुरक्षा के लिए वे अपने नलकूप वाली लाइन से खेत में बंधे तारों में रात्रि के समय करंट छोड़ देते हैं। इससे यह हादसा हो गया। एसओ हेमेंद्र बालियान ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं किशोर की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। हादसे के बाद किशोर की मां कमलेश, पिता तेजपाल, दादी लक्ष्मी, दादा रमेश का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed