फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teenager died after Two-storey building collapsed in Chandinagar Baghpat

बागपत: चांदीनगर में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, एक किशोर की मलबे में दबकर मौत 

Mon, 13 Sep 2021 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Sep 2021 12:47 PM IST
सार

बागपत के चांदीनगर में खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी वीरेंद्र दो मंजिला मकान में रविवार रात को परिवार के साथ सोया हुआ था। रात्रि करीब साढ़े दस बजे मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इसमें उसके 16 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं दो पशुओं की भी मलबे दबने से मौत हुई है। 

विज्ञापन
Teenager died after Two-storey building collapsed in Chandinagar Baghpat
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में चांदीनगर थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह एक दो मंजिला मकान के गिरने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से घर में बंधे पशु भी मलबे में दब गए, जिनमें दो पशुओं की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से बचावकार्य कराते हुए किशोर को मलबे से निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चांदीनगर थानाक्षेत्र के खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ काले अपने दो मंजिला मकान में रविवार रात को परिवार के साथ सोया हुआ था। रात्रि करीब साढ़े दस बजे मकान अचानक भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन


इसमें उसका 16 वर्षीय पुत्र आर्यन और चार पशु मलबे में दब गये। मकान गिरने की जोरदार आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  डेंगू का डंक : मेरठ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में 24 कूलरों में मिला लार्वा, चार लाख घरों में बुखार से तपते मिले दो हजार से ज्यादा लोग 


सूचना मिलते ही खेकड़ा सीओ युवराज सिंह व थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह सिद्धू मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किशोर को मलबे से बाहर निकालकर बागपत जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं मकान गिरने से मलबे में दबकर दो पशुओं की भी मौत हो गई। हादसे में पीड़ित वीरेंद्र का लाखों रुपयों की कीमत का सामान दबकर नष्ट हो गया। वहीं किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed