{"_id":"6431b8768dbcaac2b4023624","slug":"teaching-session-started-in-mukaris-newly-constructed-model-inter-college-baghpat-news-c-28-1-bag1001-244-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मुकारी के नवनिर्मित मॉडल इंटर काॅलेज में शुरू हुआ शिक्षण सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मुकारी के नवनिर्मित मॉडल इंटर काॅलेज में शुरू हुआ शिक्षण सत्र
Sun, 09 Apr 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
मुकारी गांव के मॉडल इंटर कॉलेज में पहुंचे शिक्षक
बागपत। मुकारी गांव में नवनिर्मित मॉडल इंटर काॅलेज में शिक्षण सत्र शुरू हो गया। जहां नौवीं और 11वीं कक्षा में पढ़ाने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति भी करा दी गई है। काॅलेज शुरू होने से कई गांवों के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
मुकारी गांव के मॉडल इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य पूनम बालियान ने बताया कि नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग और कला वर्ग में दाखिले शुरू हो गए हैं। काॅलेज में यूपी बोर्ड से अंग्रेजी और हिंदी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि क्षेत्र में कोई भी सरकारी इंटर काॅलेज नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी दूर पैदल जाना पड़ता है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके अनुसार काॅलेज में आधुनिक तरीके से पढ़ाई कराई जाएगी, जिसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं। उन्होंने बताया कि काॅलेज में नौवीं और 11वीं कक्षा के लिए दाखिले शुरू होते ही काफी छात्र छात्राएं पहुंचे।