फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers unite, only then problems can be solved

एकजुट हों शिक्षक, तभी हो सकता है समस्याओं का समाधान

Thu, 15 Sep 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teachers unite, only then problems can be solved
दोघट। गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट में माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। शिक्षक नेता विरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने मांगों को लेकर शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार-बार मांग करने के बाद भी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। शिक्षक पुरानी पेंशन की बहाली, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान, शिक्षकों के स्थानांतरण में सरलीकरण, 22 मार्च 2016 में नियमितीकरण होने वाले शिक्षकों की पेंशन, विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने और विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति कराने की मांग कर रहे हैं, मगर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में पिछले दस वर्षों से लेखा संगठन में लेखाकार न होने के कारण शिक्षकों के प्रकरण लंबित है। शिक्षकों को अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। बैठक के बाद उन्होंने भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के पिता शिवकुमार चौधरी के निधन पर उनके घर पहुंचकर सांत्वना दी। मौके पर जिला मंत्री सतवीर सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुशील कुमार, मनोज कुमार, हरेंद्रनाथ सहाय, शिवकरण चौरसिया, ब्रजपाल राठी, संजीव कुमार, रामभवन, मंगेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed