फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers protested by burning copies of UPS

Baghpat News: शिक्षकों ने यूपीएस की प्रतियों जलाकर विरोध जताया

Wed, 29 Jan 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 29 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested by burning copies of UPS
अग्रवाल मंडी टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज में पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर प्रतियां जलाक
बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में यूपीएस के विरोध में शिक्षकों व कर्मचारियों ने प्रतियां जलाकर विरोध जताया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से इसको वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिला महामंत्री राजेश सरोज ने कहा कि सरकार सेना के जवानों, शिक्षकों, चिकित्सकों व कर्मचारी विरोधी है। हम सभी को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। हमारी एकजुटता से ही यूपीएस को वापस कराया जा सकता है। यूपीएस पेंशन किसी को भी मंजूर नहीं है। सभी कर्मचारी इसका विरोध करते है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि वन पेंशन वन इलेक्शन तो सरकार करना चाहती है, लेकिन वन नेशन वन पेंशन कब क्यों नहीं। जब देश एक है तो पेंशन की व्यवस्था अलग क्यों है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद व विधायक शपथ लेने के बाद पेंशन के हकदार हो जाते हैं और कर्मचारी 60 साल तक नौकरी करने के बाद भी पेंशन के हकदार नहीं है। उन्होंने यूपीएस को वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा, अजय वीर सिंह, चट्टान सोनकर, शिवदत्त द्विवेदी, अशोक कुमार, राशिद अली, अनुराधा, पूनम देवी, आशीष निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed