फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers process torch

शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला

Fri, 11 Oct 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers process torch
सरकार की नीतियों के विरोध में मशाल जुलूस निकालते शिक्षक। - फोटो : BARAUT
शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर में मशाल जुलूस निकाला। शिक्षकों ने कहा कि मौजूदा सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। उनके हितों की अनदेखी की जा रही है।
शिक्षक नेता विरेंद्र सिंह, प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा, शिक्षक नेता राजीव तोमर के नेतृत्व में काफी संख्या में प्राथमिक, इंटर एवं डिग्री कॉलेज के शिक्षक दिगंबर जैन इंटर कालेज में एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षक विरोधी नीतियां लागू कर रही हैं। इसके विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। बाद में शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

यह मशाल जुलूस गांधी रोड़ चौपला, डाकखाना रोड़, बाजार पुलिस चौकी, संजय मूर्ति से होते हुये नेहरू मूर्ति पर समापन हुआ। शिक्षक नेता विरेंद्र सिंह ने कहा कि यह सरकार शिक्षकों को ओछी हरकतों से अपमानित करने में तुली है। सरकार ने शिक्षकों की पेंशन को समाप्त कर शिक्षकों के परिवारों का भविष्य चौपट कर दिया है। कईं बार शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा देने की घोषणा, वेतनमान में वृद्धि करने की झूठी घोषणा सरकार कर रही है। लेकिन आज तक ऐसा शासनादेश जारी नहीं हुआ। शिक्षकों के दो बच्चों की सुविधा का प्रोत्साहन भत्ता तथा सामूहिक बीमा योजना बिना वार्ता किये बंद किये जाने पर सरकार ने हठधर्मिता दिखाई है। इससे शिक्षकों में चारों तरफ भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को सरकार अनदेखी नहीं कर सकती। शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर शिक्षक संघ के नेता राजीव तोमर, सरंक्षक इंद्रपाल सिंह, जितेंद्र पाल, प्रदीप शर्मा, सुखपाल राणा, विपिन चौहान, घनश्याम, मनमोहन, प्रमोद, नवीन, लोकेंद्र, कुलदीप, मनोज, रामवीर, दानिश, मुकेश, आदिश गुप्ता, सत्यवीर सिंह, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, रविंद्र, सलीम, दिनेश, मनोज, धीरेंद्र आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed