फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers expressed displeasure over the new pension scheme

नई पेंशन योजना पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी

Tue, 16 Nov 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Teachers expressed displeasure over the new pension scheme
श्री यमुना इंटर कॉलेज में बागपत और खेकड़ा तहसील के शिक्षकों की बैठक संपन्न
विज्ञापन

बैठक में 30 नवंबर को होने वाले धरने को सफल बनाने का आह्वान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में बागपत और खेकड़ा तहसील के शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें नई पेंशन योजना को लेकर नाराजगी जताई। इसमें 30 नवंबर को होने वाले धरने को सफल बनाने का आह्वान किया।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा सरकार शिक्षकों के वेतन निर्धारण अधिनियम को समाप्त करने की साजिश रच रही है। सेवानिवृत्त शिक्षकों को नई पेंशन योजना के रूप में केवल 3200 रुपये की पेंशन स्वीकृत करना शिक्षकों के साथ मजाक है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष उमेश चौहान ने कहा शिक्षक दल के नेता सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त एवं मृतक शिक्षकों के सामूहिक बीमा योजना की धनराशि स्वीकृत करा दी है, इसका एक सप्ताह में भुगतान होगा। चयन बोर्ड से नियुक्त शिक्षकों को दूसरे विद्यालय आवंटित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षकों ने नई पेंशन योजना में शामिल शिक्षकों के कटौती के लेजर न बनवाने और इस धनराशि से अग्रिम लेने की व्यवस्था न करने पर भी नाराजगी जाहिर की। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा ने की। संचालन रवि दत्त शर्मा ने किया। इसमें जिलामंत्री सतवीर सिंह, संरक्षक बल्लम सिंह शर्मा, जयपाल सिंह, अजयराज शर्मा, डॉ. प्रशांत, दीपक शर्मा, भुवमेश्वर कुमार, नीरज कुमार, डॉ. राधेश्याम, अंकुर गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, संजीव कुमार, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, अनिल कुमार, राजेंद्र यादव, प्रवेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed