{"_id":"6133a5428ebc3e679c12b9ef","slug":"teachers-became-hi-tech-during-the-corona-period-baghpat-news-mrt554778481","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर विशेष: कोरोना काल में सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी हुए हाईटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर विशेष: कोरोना काल में सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी हुए हाईटेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोरोना काल में सरकारी स्कूलों के शिक्षक हाईटेक हो गए है। विद्यालय बंद होने के कारण बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई। शिक्षकों ने व्हाटसअप ग्रुप व यू-ट्यूब आदि की मदद से बच्चों को पढ़ाया। शिक्षकों ने बच्चों के लिए नोट्स बनाए और कोर्स के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए इदरीशपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने एक हजार पेज की पीडीएफ तैयार कर छात्रों को उपलब्ध कराई। राजकीय हाईस्कूल की दो शिक्षिकाओं की वीडियो शासन स्तर पर चयनित की। शिक्षिकाओं की वीडियो का दूरदर्शन पर प्रसारण किया गया।
कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने विद्यालयों को बंदकर ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश दिए थे। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के लिए विद्यालयों में ऑनलाइन ग्रुप बनाए गए। शिक्षकों ने वीडियो बनाकर व्हाट्स ग्रु्प और यू-ट्यूब पा डाली। एंड्रायड फोन के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए दूरदर्शन पर कक्षाएं शुरू की गई और रेडियो के माध्यम से भी प्रसारण किया गया। कोर्स के अभाव में परिषद्ीय विद्यालयों के छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो। इसके लिए इदरीशपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्टाफ के सहयोग से एक हजार पेज की पीडीएफ तैयार कर बच्चों को उपलब्ध कराई।
राजकीय हाईस्कूल की दो शिक्षिकओं की वीडियो का शासन स्तर से चयन कर दूरदर्शन पर प्रसारण किया गया। राजकीय हाईस्कूल की सहायक अध्यापिका भावना की कक्षा नौ की चतुर्भुज और कक्षा दस की वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल दो वीडियो का दूरदर्शन पर प्रसारण किया गया। शिक्षिका छवि श्रीवास्तव की कक्षा दस के प्रारंभिक गणित की एक वीडियो का शासन स्तर पर चयन किया गया।
विज्ञापन
शिक्षिका को सम्मानित किया
फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/रमाला। स्कूलों में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए।
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक कृष्णपाल व प्रधानाचार्य अमित चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। छात्रों ने गीत, नृत्य व लघु नाटिका प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां वासु, विद्योत्तमा, वर्षा, प्रतिभा राज, सवेरा जैन, मनोरमा, नितिन, मोनिका, राजू, रेनू, टीना, रितेश शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। उधर, रमाला के पार्वती ग्लोबल स्कूल में संचालिका दीपा चौधरी एवं मुख्य अतिथि जावेद खान के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर छात्रा तनु चौहान ने प्रिंसिपल पद के दायित्व का निर्वहन किया। शिक्षिका सुचेता को बेस्ट टीचर ऑफ द मंथ घोषित कर ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वंशिका, वंदना, दीक्षा ,खुशी चौहान, साक्षी पंवार, अनमोल हर्ष आर्यन, रणपाल, आरती, मोनिका, पूनम, रीना, अनुपमा, सरिता, गोपाल, दीपक गौतम, रवि, सचिन का सहयोग रहा।