फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teacher's husband beaten after entering school on protest against molestation

Baghpat News: छेड़छाड़ के विरोध पर स्कूल में घुसकर शिक्षिका के पति को पीटा

Sat, 17 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher's husband beaten after entering school on protest against molestation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय। क्षेत्र के एक गांव के हाईस्कूल में तैनात शिक्षिका से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके पति को रास्ते में रोककर हमला कर दिया गया। वह जान बचाने के लिए स्कूल में घुसा तो हमलावरों ने उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। घायल का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया।
शिक्षिका के पति ने थाने में बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कार सवार युवकों ने उसकी पत्नी पर फबित्यां कसीं और साइड मारने का प्रयास किया। जिससे अनियंत्रित होकर उनकी बाइक खाई में गिर गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी को स्कूल में छोड़कर वापस चला तो रास्ते में खड़े युवकों ने उसे रोककर बाइक की चाबी निकाल ली और लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। वह किसी तरह दौड़कर स्कूल में घुस गया। आरोप लगाया कि हमलावर लाठी-डंडे व अन्य हथियार लेकर स्कूल में घुस गए और बच्चों के सामने हमला करके घायल कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी बीएस चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्कूल के अंदर मारपीट देख सहम गए बच्चे
शिक्षिका के पति के पीछे हमलावर में स्कूल में घुसे तो वहां प्रार्थना सभा चल रही थी। वहां मारपीट देख शिक्षक और छात्र छात्राएं सहम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed