फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teacher prepared print copy of daily prayer for children

शिक्षक ने बच्चों के लिए तैयार की दैनिक प्रार्थना की प्रिंट प्रति, बीएसए ने किया विमोचन

Wed, 06 Oct 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Teacher prepared print copy of daily prayer for children
बीएसए ने किया विमोचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र ने उच्च प्राथमिक विद्यालय इदरीशपुर के प्रधानाध्यापक विकास मलिक द्वारा तैयार प्रार्थना स्थल की गतिविधियों के संकलन की प्रिंट प्रति का विमोचन किया। विकास मलिक ने बताया कि कोरोना काल के पश्चात काफी दिनों बाद जब विद्यालय खुले तो बच्चे प्रार्थना स्थल पर दैनिक प्रार्थना, सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत को बोलने में कठिनाई महसूस कर रहे थे। उन्होंने छह हिंदी प्रार्थना, सरस्वती वंदना, चार समूह गान, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, झंडा गीत, दैनिक प्रतिज्ञा, गायत्री मंत्र व भोजन मंत्र का संकलन कर 18 पृष्ठ की एक पीडीएफ तैयार की और विद्यालय, अभिभावकों के ग्रुप में भेजी गई। शिक्षक द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि विकास मलिक लगातार अपने विद्यालय में कोई ना कोई नवाचार करते रहते हैं। पिछले वर्ष भी कोरोना काल में उन्होंने एक हजार प्रश्नोत्तर की एक पीडीएफ तैयार की थी, जो बच्चों के लिए बहुत सहायक साबित हुई। नवाचारों के लिए उन्हें जिलाधिकारी व राज्य स्तर पर भी पुरस्कृत किया जा चुका है। इस अवसर पर राकेश यादव, लोकेश शर्मा, दीपक पूनिया, सत्यवीर सिंह, विशाल रुहेला, देवेश कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed