{"_id":"5f42b0168ebc3e3d007f4aba","slug":"tb-patients-will-be-corona-examined-three-teams-formed-baghpat-news-mrt497511036","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी मरीजों की होगी कोरोना जांच, बनाई गई तीन टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी मरीजों की होगी कोरोना जांच, बनाई गई तीन टीम
विज्ञापन
- टीम मरीजों के घर जाकर करेगी कोरोना की जांच
संवाद न्यूज एजेंस्री
बागपत। जिले में टीबी के मरीजों की कोरोना जांच कराई जाएगी। मरीजों की जांच के लिए जिले में तीन टीमें बनाई गई हैं। टीम घर-घर जाकर मरीजों की जांच करेंगी।
जिले में वर्तमान में 1192 टीबी के मरीज हैं तथा1995 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब टीबी के एक्टिव मरीज व ठीक होने वाले मरीजों की कोरोना की जांच कराई जाएगी। मरीजों की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। टीम टीबी के मरीजों के घर जाकर उनकी कोरोना की जांच करेंगी। क्षय रोग अधिकारी डॉ. यशवीर ने बताया कि टीबी के मरीजों की कोरोना की जांच कराई जाएगी। मरीजों की जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। टीम घर-घर जाकर मरीजों की कोरोना जांच करेंगी। जांच में मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
------------
जिले 72057 की जांच, 805 में हुई कोरोना की पुष्टि
बागपत। स्वास्थ विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में मार्च से 21 जुलाई तक 72 हजार 57 लोगों की जांच हुई है, इनमें 805 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 70 हजार छह सौ लोगों की रिपोर्ट में 69 हजार सात सौ 95 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक हजार चार सौ 75 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
--------------