फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Taxes, farmers worried too

लगेगा टैक्स, किसान भी चिंतित

Sat, 01 Jul 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 01 Jul 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Taxes, farmers worried too
बड़ौत रोड स्थित खाद-बीज की दुकान से बीज खरीदता युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जीएसटी में पशु चालित वाहनों, ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स और कीटनाशक शामिल हो जाने से इनके दाम बढ़ेंगे। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ने जा रहा है। पशु चालित वाहनों के स्पेयर पार्ट्स पर अभी तक कोई टैक्स नहीं था, लेकिन से अब 12 फीसदी के स्लैब में रखा है, इससे इसके दाम बढ़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर धर्मेंद्र चौधरी बताते हैं कि पशु चालित वाहनों के स्पेयर पार्ट्स पर अभी तक कोई टैक्स नहीं था, लेकिन अब इन्हेें भी जीएसटी में शामिल कर लिया गया है। इसी तरह ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स भी इसी वर्ग में शामिल हैं। यही कारण है कि इनके दाम बढ़ेंगे। इसका सीधा असर किसानों पर होगा। 
विज्ञापन


कीटनाशक और उर्वरकों के दाम बढ़ने से भी किसानों को झटका लगेगा। यही कारण है कि किसान और किसान से जुड़ा व्यापारी जीएसटी की दरों का विरोध कर  रहा है। सवाल उठाया जा रहा है किसान हितों का इसमें कोई ध्यान नहीं रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं किसान
चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष का कहना है कि किसान और इसके उपकरणों को कर के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए। जीएसटी का विरोध नहीं है, लेकिन किसान को इसमें राहत मिलनी चाहिए, क्योंकि पहले ही किसान परेशानी झेल रहे हैं। किसान आनंद पाल और ब्रहम पाल का कहना है कि देश में एक टैक्स लग जाने से राहत मिलेगी। देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि किसान हित का ध्यान रखा जाना चाहिए। किसानों के उपकरण और उर्वरक कर मुक्त होने चाहिए।


मदद चाहिए तो यहां करें कॉल
बागपत। जीएसटी पर मदद के लिए वाणिज्य कर विभाग ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए हैं। बागपत में वाणिज्य कर के एडिशनल कमिश्नर धर्मेंद्र चौधरी से उनके मोबाइल नंबर 7235001647 और अरुण कुमार जैन से 7235001666 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा बड़ौत में एडिशनल कमिश्नर डीके पांडेय 7535001648 और सत्यप्रकाश के मोबाइल नंबर 7535001649 पर कॉल कर व्यापारी जीएसटी से संबंधित समस्या के बारे में वार्ता कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed