फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Tau stabbed to death for five bighas of land

खौफनाक वारदात: ताऊ को उतारा मौत के घाट, भतीजे ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Mon, 31 May 2021 05:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 31 May 2021 05:43 PM IST
सार

भतीजे ने खौफनाक तरीके से अपने ताऊ की हत्या कर डाली। भतीजे से परेशान होकर ताऊ ने घर छोड़ दिया था। जानिए वारदात को कैसे अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Baghpat News: Tau stabbed to death for five bighas of land
बुजुर्ग का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव में भतीजे ने पांच बीघा जमीन के लिए ताऊ की गला दबाकर हत्या कर दी। शव मुरादनगर ले जाकर गंगनहर में फेंक दिया। इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। लापता बुजुर्ग की तलाश में जुटी पुलिस ने शक होने पर भतीजे को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपहरण और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब शव तलाशने में जुटी है।

विज्ञापन


डौला गांव निवासी 65 वर्षीय हरिओम पुत्र रामकिशन अविवाहित थे। उनके हिस्से में पांच बीघा कृषि भूमि आती थी। पिछले कुछ दिनों से वह अपने भाई वीरेंद्र के साथ न रहकर कुनबे के दूसरे लोगों के साथ रह रहे थे। आठ दिन पहले वह अचानक लापता हो गए। वीरेंद्र के पुत्र राहुल की ओर से थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी तो भतीजे राहुल की ओर शक की सूई घूम गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने ताऊ हरिओम की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


एसओ रवि रतन सिंह के मुताबिक, राहुल ने बताया कि उसने घेर में जाते वक्त नशीला पदार्थ सुंघाकर चाचा को बेहोश कर दिया था। इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। शव ईको गाड़ी में मुरादनगर ले जाकर गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने ईको गाड़ी भी कब्जे में ले ली है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भतीजे से परेशान होकर छोड़ा था घर
हरिओम पुत्र रामकिशन अपने भाई वीरेंद्र सिंह के साथ ही रहते थे। दोनों भाइयों के हिस्से में पांच-पांच बीघा पैतृक भूमि आती थी। भतीजे की कारगुजारियों के चलते हरिओम कुनबे के ही व्यक्ति के पास रहने लगे। यह राहुल को नागवार गुजरा और जमीन जाने के डर से उसने उसकी अपहरण कर हत्या कर दी।


पुलिस की जांच पर भी सवाल
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। राहुल ने अकेले ही हत्या की घटना को अंजाम दिया होगा, ऐसा संभव लगता नहीं है। हत्या के बाद शव को भी बिना किसी की सहायता के वह गाड़ी में ले गया और ठिकाने लगा दिया। इससे पुलिस की जांच पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में कई युवकों को पूछताछ के लिए उठाया था। मगर, जांच को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed