फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   tar tootne se fasal jali

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से फसल जली

Mon, 18 Nov 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
tar tootne se fasal jali
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से फसल जली
विज्ञापन

बड़ौत। धनौरा सिल्वर नगर गांव के जंगल में खेतों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार टूटकर गिरने से दो किसानों की करीब छह बीघा गन्ने की फसल जल गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने जली फसल के लिए मुआवजा दिलाने की मांग की।

गांव में हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार महेंद्र स्वामी और राजपाल के गन्ने के खेत में टूटकर गिर गया। इससे गन्ने की फसल में आग लग गई। किसानों ने बामुश्किल आग पर किसी तरह काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों किसानों की तीन-तीन बीघा गन्ने की फसल जल गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि जर्जर विद्युत लाइन बदलने के लिये कईं बार शिकायत की गई लेकिन यह नहीं बदली गई। इसके चलते यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed