फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tanda-Bouda road was dilapidated, trouble in transporting sugarcane

जर्जर हुआ टांडा-बौढ़ा मार्ग, गन्ना ढुलाई में भी परेशानी

Wed, 15 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tanda-Bouda road was dilapidated, trouble in transporting sugarcane
जर्जर हालत में टांड़ा-बौढ़ा मार्ग - फोटो : BAGHPAT
बागपत को हरियाणा और शामली से जोड़ता है यह मार्ग
विज्ञापन

इसके बावजूद मार्ग की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। टांडा-बौढ़ा सड़क मार्ग जर्जर हो गया है। गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को गन्ना की ढुलाई और पशुओं के लिए चारा लाने में हो रही है। सड़क मार्ग बागपत को हरियाणा और शामली से जोड़ता है, इसके बावजूद मार्ग की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

ग्रामीण जयपाल सिंह ने बताया कि करीब 12 साल पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क में तीन साल में ही गहरे गड्ढे हो गई। एक-दो बार सड़क की मरम्मत की गई। मार्ग जर्जर होने के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। विजेंद्र सिंह ने बताया सड़क जर्जर होने के कारण हादसा होने का डर लगा रहता है। कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। महेंद्र सिंह का कहना है कि गन्ने की ढुलाई और पशुओं के लिए चारा लाने में दिक्कत हो रही है। वाहन खराब होने की समस्याएं भी बढ़ गई है। चैनपाल का कहना है कि युवाओं को सेना व पुलिस भर्ती की तैयारी करने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed