फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Take inspiration from the lives of saints and achieve success with hard work: DM

संत महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर मेहनत से हासिल करें मुकाम : डीएम

Sat, 02 Oct 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Take inspiration from the lives of saints and achieve success with hard work: DM
बिनौली। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल में शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर वर्तमान युग ओर गांधी युग विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव ने छात्र-छात्राओं को संत महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर मेहनत कर अपने मुकाम को हासिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। स्कूल की छात्राओं ने अतिथि के सत्कार में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्कूल के निदेशक डॉ अनिल आर्य ने डीएम को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किया। गोष्ठी में डीएम ने कहा कि छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें। मन लगाकर की गई मेहनत कभी असफल नही होती। उन्होंने छात्र छात्राओं के प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधित सवालों के जवाब भी दिए और छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में यूपीएससी में चयनित बिजरौल निवासी महिमा तोमर ने छात्र छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए। वंशिका जैन, शौर्य शिवाच, अदिति चौहान ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में डीएम ने यूपीएससी में चयनित महिमा तोमर, कोविड- 19 में बेहतर कार्य करने के लिए बिनौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल, कोल्ड चैन हैंडलर अजीत धामा, बीपीएम प्रवीण कुमार स्वास्थ्यकर्मियों व कक्षा 10 व 12 में स्कूल को टॉप करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार दिए गए। अध्यक्षता स्कूल के संस्थापक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य व संचालन उपप्रधानाचार्य डॉ सुशील वत्स ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ राजीव खोखर, निदेशक डॉ सुनील आर्य, देवेंद्र सिंह, राजीव तोमर, चंद्रवीर शिवाच, जितेंद्र आर्य, नितिन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed