शीर्ष नेतृत्व की गरिमा का खयाल रखें जनप्रतिनिधि: डाॅ. सत्यपाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर की चिट्ठी और बयान की सर्वसमाज के लोग और किसान निंदा कर रहे हैं। वहीं बागपत से सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से संदेश दिया कि आंदोलन के समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अपने व्यवहार और भाषा में संयम और संतुलन रख पार्टी और शीर्ष नेतृत्व की गरिमा को बनाए रखना चाहिए। सांसद ने किसी भाजपा नेता का नाम लिए बिना अपनी यह पोस्ट लिखी है।
सांसद की यह फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है वहीं भाजपा कार्यकर्ता अनुशासन और संयम बनाए रखने की सांसद द्वारा कही गई बात की जमकर सरहाना कर रहे हैं ।
बता दें कि किसान आंदोलन को मजबूती देने के लि बागपत जनपद से भी किसान ट्रैक्टर ट्राॅलियों में भरकर यूपी गेट और गाजीपुर बाॅर्डर पहुंच रहे हैं।
गाजियाबाद में रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बड़ौत और गाजीपुर के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि गुर्जर समाज किसी एक व्यक्ति की धरोहर नहीं है। स्वाभिमानी गुर्जर समाज खेती और किसानी से जुड़ा हुआ है। किसानों के दुख दर्द को अच्छी तरह समझता है।
26 जनवरी को लाल किले पर सरकार ने साजिश की थी। कोई भी अन्नदाता राष्ट्रीय झंडे का अपमान नहीं कर सकता। भाजपा किसान जातियों को बांटने का काम ना करें। भाजपा के लोग अपने पीछे गुर्जर लगाने की मर्यादा का ध्यान रखें। किसान जातियों को बांटने की साजिश बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी किसान जातियों से एकजुट होकर तीनों काले कानूनों के वापस ना होने तक आंदोलन को जारी रखें।