फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sworn to save water on World Water Day

विश्व जल दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित गोष्ठी मे पानी बचाने की ली गई शपथ

Tue, 23 Mar 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sworn to save water on World Water Day
खेकड़ा। नगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर विश्व जल दिवस पर सोमवार को आयोजित संगोष्ठी में जल बचाने की शपथ दिलाई। कृषि वैज्ञानिकों ने लोगों को जल का महत्व बताया।
विज्ञापन

विश्व जल संरक्षण दिवस पर सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में संगोष्ठी हुई। इसका शुभारंभ केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में पानी का बहुत महत्व है। पानी के बिना प्राणी जीवित नहीं रह सकता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रवींद्र कुमार ने घरों में लगे आरओ से निकलने वाले पानी से बर्तन धोने व गृहवाटिका की सिंचाई करने की अपील की।
विज्ञापन

सस्य वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने किसानों को पानी बचाने के लिए पूसा हाइड्रोजल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक किलो फसल बुआई के समय प्रति पांच बीघा में प्रयोग किया जाता है। यह सिंचाई के समय पानी सोखकर आवश्यकता अनुसार बूंदों के रूप में पानी छोड़ता रहता है। इससे 10 से 15 प्रतिशत तक सिंचाई की बचत होती है। डॉ. अंकिता नेगी ने किसानों को मौसम के पूर्वानुमान का मेघदूत एप द्वारा पता लगाने की जानकारी दी। इस दौरान विनोद शर्मा, देव नैन, कपिल धामा, रामवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सलमा, गुलिस्ता, शबाना, सोनिया आदि कृषक और कृषक महिलाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed