फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sweetness of sugar solution in jaggery, furnaces burning with rubber and plastic

Baghpat News: गुड़ में चीनी के घोल की मिठास, रबड़ और प्लास्टिक से धधक रहीं भट्ठियां

Sat, 13 Sep 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sweetness of sugar solution in jaggery, furnaces burning with rubber and plastic
मेरठ बागपत हाईवे पर कोल्हू पर गुड़ बनाते हुए।
- खराब गुड़ और चीनी के घोल से तैयार किया जा रहा मिलावटी गुड, रबड़ और प्लास्टिक जलाए जाने से किसान परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। हिसावदा मोड़ के समीप मिलावटी गुड़ तैयार किया जा रहा है, जिसकी भट्ठी रबड़ और प्लास्टिक से धधक रही है। इसमें खराब गुड़ और चीनी के घोल से तैयार किए जा रहे मिलावटी गुड़ को दिल्ली समेत अन्य जगहों पर सप्लाई भी किया जा रहा है। उधर, भट्ठी में रबड़ और प्लास्टिक जलाए जाने से आसपास के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में गन्ना सीजन में गुड़ बनाने के लिए बड़ी संख्या में कोल्हुओं का संचालन शुरू कर दिया जाता है। इसमें कोल्हू संचालक किसानों से गन्ना खरीदकर उसका रस निकलवाया जाता है और फिर भट्ठी पर पकाकर गुड़ तैयार किया जाता है। भट्ठी में गन्ने की पत्ती और खोई जलाई जाती हैं, लेकिन हिसावदा मोड़ पर अलग ढंग से गुड़ तैयार किया जा रहा है। हिसावदा मोड़ पर संचालित भट्ठी पर पुराने गुड़ और चीनी के घोल से गुड़ तैयार किया जा रहा है, जो मिलावटी है।
विज्ञापन

हैरत की बात तो ये है कि खुलेआम चल रहे मिलावटी गुड़ के कोल्हू पर रस के लिए एक भी गन्ना नहीं है और भट्ठी में जलाने के लिए रबड़ और प्लास्टिक के ढेर लगे हुए है। इससे वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। किसान राकेश, अजय आदि ने मिलावटी गुड़ का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- मानकों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां
हिसावदा मोड़ पर चल रही भट्ठी में गुड़ बनाने का कोई मानक भी नहीं है, वहां पर खराब गुड़ और चीनी मिलाकर मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उधर, खराब गुड़ और चीनी से तैयार किया जा रहा मिलावटी गुड़ सेहत के लिए ठीक नहीं बताया जा रहा।

-- वर्जन- हिसावदा मोड़ पर मिलावटी गुड़ बनाने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो टीम को भेजकर कार्रवाई की जाएगी। कोल्हू पर भट्ठी में रबड़ और प्लास्टिक जलाने पर भी प्रतिबंध है। - राजेश गुप्ता, मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed