फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sweat shed in trial, selection on the basis of talent

ट्रायल में बहाया पसीना, प्रतिभा के दम पर हुआ चयन

Thu, 13 Oct 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sweat shed in trial, selection on the basis of talent
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में जिलास्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल में दौड़ लगाती खिलाड़ी - फोटो : BARAUT
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने चयनित होने के लिए खूब दमखम दिखाया। जिला बागपत एथलेटिक्स चयनित टीम अब जल्द ही उत्तर प्रदेश स्टेट प्रतियोगिता में कौशांबी, सैफई और गाजियाबाद में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

अंडर 14 वर्ष, 16 वर्ष, 18 वर्ष व 20 वर्ष आयु वर्ग के लिए आयोजित ट्रायल का उद्घाटन जिला बागपत एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव मनोज कुमार धनकड़, कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, रामचंद्र व स्कूल के प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। एडवोकेट सत्येंद्र खोखर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए कहा।
विज्ञापन

मनोज कुमार धनकड़ ने बताया कि चयन ट्रायल में अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर में आर्यन राठी, शिवा तोमर, बालिका वर्ग में अनन्या, अर्चना, अंडर 16 बालक वर्ग की 200 मीटर मोहित, 100 मीटर में नितिन कुमार, बालिका वर्ग की 100 मीटर में अंकिता, 300 मीटर नेहा, अंडर 18 वर्ष बालक वर्ग की 200 मीटर लक्ष्य, 400 मीटर में आशुतोष, 800 मीटर में परवेज अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लंबी कूद में शिवम भारद्वाज, बालिका वर्ग में शिवानी, भाला फेंक में सोनिया, अंडर 20 बालक वर्ग की 200 मीटर में विशांत, अमन, 5000 मीटर में अमित, 10000 मीटर में गौरव मलिक, बालिका 20 वर्ग की 3000 मीटर अक्षी धनकड़ ने पहला स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद उनका चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed