{"_id":"5ffde0178ebc3e2f2338a343","slug":"swami-vivekananda-s-birth-anniversary-celebrated-across-the-district-baghpat-news-mrt5200845157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद भर में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद भर में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले भर में मंगलवार को युवा दिवस के अवसर स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस मनाया गया। नेहरू युवा केंद्र व ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
केंद्र के जिला समन्वयक अरुण कुमार तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गौरीपुर मीतली के युवा मंडल सदस्य अर्चित दीक्षित व बिहारीपुर के युवा मंडल अध्यक्ष सुभाष व शुभम को खेल सामग्री प्रदान कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी व स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक शशि कुमार यादव, प्रशांत विश्वकर्मा, आंचल, आरती, दिव्या, सोनू धनकड़, आजाद तोमर, गुलफाम मलिक, अजय कुमार, नीलम आदि रहे।
इसके अलावा गोल्डन गेट पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 38 नव उद्यमियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता देवेंद्र सिंह रहे। विधायक योगेश धामा ने नव उद्यमियों को सरकार की स्टार्ट अप योजना, मुद्रा लोन व अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, अजय चौहान, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विपिन त्यागी, नीरज शर्मा, नरेंद्र चौहान, शेर सिंह, प्रभात गुर्जर आदि रहे। इसके अलावा सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर खुशी, शिवा, शिवानी, शशि, निधि, ज्योति, बबीता, राजीव आदि रहे।
विज्ञापन
उधर एसपीसी डिग्री कालेज में डॉ. विद्योत्तमा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अल्प आयु में अत्यंत महान कार्य किए। इस मौके पर डॉ. बबली, डॉ. प्रदीप ढाका, डॉ. राजीव चौहान, डॉ. अंजली, संजय चौहान आदि रहे।
इसके अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी के सरस्वती शिशु मंदिर व महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य उपेंद्र दत्त शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के पद चिंहों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर गजेंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, अंकुर, सुदेश, शीतल आदि रहे। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में दुर्गेश राजपूत, मनोज आर्य, विनय चौहान, नीरज, गीता मलिक, अमरदीप आदि रहे।