{"_id":"621fb562baf8a11a2535a999","slug":"suspected-symptoms-of-polio-found-in-nine-year-old-boy-baraut-news-mrt579000222","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल के बच्चे में पोलियो के संदिग्ध लक्षण मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल के बच्चे में पोलियो के संदिग्ध लक्षण मिले
विज्ञापन
बड़ौत सीएचसी में बच्चे की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। आजाद नगर गली नंबर दो में रहने वाले नौ वर्षीय बच्चे में पोलिया के संदिग्ध लक्षण मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और बच्चे को सीएचसी लाकर जांच की। फिलहाल सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है।
ढिकाना गांव के रहने वाले देवेंद्र ने डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार को फोन कर सूचना दी कि वह वर्तमान में आजाद नगर गली नंबर दो में रह रहा है। एक सप्ताह से उसके नौ साल के बेटे वंश को चलने-फिरने में दिक्कतें हो रही है। यदि बैठ जाता है तो फिर उठ नहीं पता। कमजोर भी हो गया है। बताया कि पोलिया के लक्षण प्रतीत हो रहे है। इस पर डिप्टी सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को उसके घर भेजा। टीम बच्चे को सीएचसी ले आई और जांच की। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।