फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Suspected symptoms of polio found in nine-year-old boy

नौ साल के बच्चे में पोलियो के संदिग्ध लक्षण मिले

Wed, 02 Mar 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Suspected symptoms of polio found in nine-year-old boy
बड़ौत सीएचसी में बच्चे की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BARAUT
स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। आजाद नगर गली नंबर दो में रहने वाले नौ वर्षीय बच्चे में पोलिया के संदिग्ध लक्षण मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और बच्चे को सीएचसी लाकर जांच की। फिलहाल सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है।

ढिकाना गांव के रहने वाले देवेंद्र ने डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार को फोन कर सूचना दी कि वह वर्तमान में आजाद नगर गली नंबर दो में रह रहा है। एक सप्ताह से उसके नौ साल के बेटे वंश को चलने-फिरने में दिक्कतें हो रही है। यदि बैठ जाता है तो फिर उठ नहीं पता। कमजोर भी हो गया है। बताया कि पोलिया के लक्षण प्रतीत हो रहे है। इस पर डिप्टी सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को उसके घर भेजा। टीम बच्चे को सीएचसी ले आई और जांच की। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed