फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Survey of commercial buildings started

व्यावसायिक भवनों का सर्वे शुरू

Fri, 28 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Survey of commercial buildings started
खेकड़ा, बागपत, बड़ौत विकास प्राधिकरण हुआ सक्रिय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कागजों में घरेलू और मौके पर व्यवसायिक बनाए गए भवनों की पहचान को लेकर खेकड़ा, बागपत, बड़ौत विकास प्राधिकरण ने कड़ा रुख अपनाते हुए सर्वे कार्य शुरू कराया। टीम ने सैटेलाइट नक्शे के अनुसार सभी भवनों को चिह्नित किया।

खेकड़ा, बागपत, बड़ौत विकास प्राधिकरण को बने कई वर्ष हो गए है। अब तक विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली सुस्त ही थी। शुक्रवार को विकास प्राधिकरण ने सक्रियता दिखाई। प्राधिकरण की टीम ने गली मोहल्लों में घूमकर सेटेलाइट नक्शे से प्रत्येक मकान और दुकान को चिह्नित कर घरेलू और व्यवसायिक भवनों की पहचान की। उन्हें सूचीबद्ध किया। टीम लीडर संजय सिंह ने बताया कि सेटेलाइट मैप के आधार पर सभी भवनों को एक नंबर दिया गया है। इन नंबरों के सामने उसके घरेलू या व्यवसायिक होने की पहचान लिखनी है। इसके बाद यह डाटा विकास प्राधिकरण के कंप्यूटर में फीड किया जाएगा। भविष्य में इसी के अनुसार टैक्स भी निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed