फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sunny of Binauli and Rahul of Chhaprauli first in the race

दौड़ में बिनौली के सन्नी और छपरौली के राहुल प्रथम

Sun, 06 Nov 2022 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sunny of Binauli and Rahul of Chhaprauli first in the race
धनौरा सिल्वरनगर के इंटर कालेज में खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाते खिलाड़ी - फोटो : BARAUT
बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर के इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को तीन दिवसीय 23वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन प्रतिभाओं को तलाश कर तराशने की जरूरत है।
विज्ञापन

800 मीटर सीनियर बालक वर्ग स्पर्धा में बिनौली के सन्नी तोमर प्रथम, बागपत के अभय कुमार द्वितीय तथा बड़ौत के सद्दाम तृतीय रहे। इसी स्पर्धा के जूनियर बालक वर्ग में छपरौली के राहुल खोखर प्रथम, बिनौली के अमन द्वितीय व छपरौली के प्रवेश तृतीय रहे। 600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में बिनौली के आर्यन राठी प्रथम, बिनौली के सावन द्वितीय तथा बागपत के हर्षित तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुशील चौधरी ने अतिथियों को शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रबंध संचालक डॉ. रेखा सिंह, भरत सिंह, डॉ. अंतरिक्ष कुमार, गजेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, भूपेंद्र सिंह, विशाल राय, अर्जुन सिंह, जितेंद्र सहरावत, मांगेराम, ब्रजमोहन शर्मा, वीर सिंह प्रधान, बच्चू सिंह राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed