फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane supervisor assaulted, government papers also torn

गन्ना पर्यवेक्षक के साथ मारपीट, सरकारी कागज भी फाड़े

Mon, 29 Nov 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane supervisor assaulted, government papers also torn
बागपत। गन्ना समिति कार्यालय में गन्ना पर्यवेक्षक के साथ गाली-गलौच व मारपीट कर सरकारी कागज फाड़ने का आरोप लगाते हुए किसान समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि गन्ना पर्यवेक्षक सुनील कुमार व गन्ना समिति कार्यालय के कर्मचारियों ने उनको शिकायत कर बताया कि सोमवार को गन्ना समिति कार्यालय में ढ़िकौली के किसान युद्धवीर सिंह समेत चार लोग पहुंचे। आरोप है कि गन्ना पर्यवेक्षक सुनील कुमार पर कई बांड पर फर्जी तरीके से पेड़ी गन्ने का क्षेत्रफल दर्ज कराने के लिए दबाव बनाने लगे। गन्ना पर्यवेक्षक ने ऐसा करने से इंकार किया तो उन्होंने गन्ना पर्यवेक्षक के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कार्यालय के सरकारी कागजों को फाड़ दिया है। जिला गन्ना अधिकारी ने किसान व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने कहा इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है और इसकी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed