फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane standing in the fields, farmers' restlessness increased

खेतों में खड़ा गन्ना, किसानों की बेचैनी बढ़ीᅠ

Mon, 11 May 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane standing in the fields, farmers' restlessness increased
खेतों में खड़ा गन्ना, किसानों की बेचैनी बढ़ी
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। कोरोना काल संकट में किसानों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। खेतों में 30 प्रतिशत गन्ना खड़ा हुआ है। किसानों का आरोप है कि पूर्व सहकारी गन्ना समिति मलकपुर की ओर से बढ़ाई पर्चियां अभी तक किसानों को नहीं मिल रही है। इससे किसानों की बेचैनी बढ़ गई हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द पर्चियां भेजने की मांग की।

सहकारी गन्ना समिति मलकपुर को सर्वे कर जरूरतमंद किसानों की पर्चियां बढ़वाने के निर्देश दिए। समिति मलकपुर ने क्षेत्र के गांवों का सर्वे कर पर्चियां बढ़ाई। दस दिन बाद भी बढ़ाई पर्चियां किसानों को नहीं मिल पा रही है, इस कारण क्षेत्र में अभी भी 30 प्रतिशत गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। ऐसे में पर्चियां न आने से किसान परेशान है, क्योंकि एक तरफ किसानों के सामने खेतों में खड़े गन्ने को निकालना है तो दूसरी ओर जिस खेत में गेहूं कटाई की है, उसमें आगामी फसल की बुवाई करनी है। राजपाल, देशपाल, सुरेश पाल बावली, अनिल प्रधान, हरेंद्र मान, विनेश पालीवाल ने पर्चियां जारी करने की मांग की। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा ने कहा किसानों को जल्द से जल्द पर्चियां भिजवाई जाएगी। गन्ने की पूरी खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed