फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane payment not received, how to cure cancer victim

गन्ना भुगतान मिला नहीं, कैसे कराए कैंसर पीड़िता इलाज

Sat, 05 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane payment not received, how to cure cancer victim
डीएम सहित मलकपुर चीनी मिल के अफसरों को कर चुकी है शिकायत
विज्ञापन

बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान न मिलने के कारण लुहारी गांव की कैंसर पीड़िता आर्थिक तंगी से जूझ रही है। आर्थिक तंगी के कारण वह न तो अपना इलाज करा पा रही है और न ही परिवार का खर्च उठा पा रही है। इससे पीड़िता दुखी है। उसने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता निर्देश देवी पत्नी सहेन्द्र का कहना है कि पिछले चार वर्षों से वह लीवर में कैंसर की पीड़ित है। कई जगहों पर महंगा इलाज कराने के बावजूद उसको आराम नहीं मिला। फिलहाल उसका दिल्ली के एक प्राईवेट अस्पताल मेें इलाज चल रहा है। किसान निर्देश देवी का मलकपुर चीनी मिल पर 4 लाख रुपये गन्ने का भुगतान बकाया है, लेकिन लगातार शिकायत किए जाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता के अनुसार वह आर्थिक मदद के लिए डीएम बागपत सहित मलकपुर चीनी मिल के अफसरों तक गुहार लगा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने मिल अफसरों से बातचीत कर बकाया भुगतान कराएं जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed