{"_id":"636d3db2de3d077a0b44b03a","slug":"sugarcane-department-made-online-quota-of-farmers-baghpat-news-mrt612948850","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विभाग ने किसानों का गाटावार कोटा किया ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विभाग ने किसानों का गाटावार कोटा किया ऑनलाइन
विज्ञापन
बागपत। गन्ना विभाग की ओर से किसानों का गाटा वार कोटा ऑनलाइन कर दिया है। किसान एक क्लिक पर अपना पांच साल तक का रिकार्ड देख सकेंगे। बेसिक कोटे में त्रुटि होने पर पर्यवेक्षक को खतौनी देकर किसान अपना कोटा ठीक करा सकते हैं।
गन्ना विकास विभाग की ओर से स्मार्ट गन्ना किसान की वेबसाइट पर किसानों की पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी है। किसान एक क्लिक से ही गाटावार कृषि योग्य भूमि का विवरण देख सकते हैं। मिलान नहीं होने की दशा में किसान गन्ना पर्यवेक्षक को खतौनी की प्रति देकर त्रुटि का निवारण करा सकते हैं।
किसान स्मार्ट गन्ना किसान की वेबसाइट पर बेसिक कोटा ऑप्शन पर क्लिक कर पांच साल के गन्ना आपूर्ति के आंकड़ों की जानकारी ले सकते हैं। एक क्लिक कर गन्ना किसान अपनी गाटा वाइज सीएलए के आंकड़ों की जानकारी ले सकते हैं। किसान खतौनी गन्ना पर्यवेक्षक को उपलब्ध कराकर छूटा गाटा संख्या फीड करा सकते हैं।
विज्ञापन
किसानों का डाटा गाटावार ऑनलाइन किया गया है। किसान वेबसाइट पर एक क्लिक पर अपना रिकार्ड की जांच कर सकते हैं। रिकार्ड में त्रुटि मिलने पर किसान गन्ना पर्यवेक्षक से मिलकर अपनी खतौनी उपलब्ध कराकर डाटा ठीक करा सकते है। - डॉ. अनिल कुमार, जिला गन्ना अधिकारी